श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews Test Retirement) ने शुक्रवार (23 मई) को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 17 जून से गाले में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला पहला टेस्ट मैच इस फॉर्मेट में उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर मैथ्यूज ने अपने संन्यास की जानकारी दी और साथ ही यह भी कहा कि अगर मेरे देश को मेरी जरूरत होगी तो वह लिमिटेड ओवर टीम में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि मैथ्यूज करीब एक साल से एक भी लिमिटेड ओवर मुकाबला नहीं खेले हैं।

Advertisement

श्रीलंका का मौजूदा साल में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के बाद कोई और मुकाबला नहीं खेलना है। मई 2026 तक श्रीलंका टीम को कोई और टेस्ट नहीं खेलना है। 
मैथ्यूज ने 34 टेस्ट मैच में श्रीलंका टीम की कप्तानी भी की। उनकी अगुआई में 2014 में श्रीलंका ने हेडिंग्ले में एतेहासिक जात हासिल की थी, जिसमें दूसरी पारी में मैथ्यूज ने 160 रन बनाकर मैच पलट दिया था। 

मैथ्यूज टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं, उनके बल्ले से अभी तक 118 टेस्ट में 8167 रन बनाए हैं। रनों के मामले में कुमार संगाकारा (12400 रन) और महेला जयवर्धने (11814 रन) ही उनसे आगे है। इस फॉर्मेट में मैथ्यूज के नाम 16 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हैं और गेंदबाजी में उन्होंने 33 विकेट भी लिए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि पिछले कई सालों मैथ्यूज चोट की समस्या से झूझे। पैर में कई चोट के चलते वह काफी समय टीम से बाहर भी रहे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार