श्रीलंका के ऑलराउंडर डुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage Father) के पिता सुरंगा वेल्लालेज का गुरुवार 18 सितंबर को निधन हो गया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब डुनिथ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में  अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 का मुकाबला खेल रहे थे। 

Advertisement

22 साल वेल्लागे को अपने पिता की मृत्यु की खबर मैच के बाद ही पता चली। श्रीलंका ने इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट के सुपर 4 दौर में जगह बनाई। मैच खत्म होते ही वेल्लालागे श्रीलंका में घर के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

वेल्लालागे के अब एशिया कप 2025 के बाकी मुकाबलों में खेलने को लेकर संदेह है। बता दें कि श्रीलंका को अभी एशिया कप में कम से कम तीन मैच औऱ खेलने है, 20 सितम्बर को बांग्लादेश के खिलाफ, 23 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ और 26 सितम्बर को भारत के खिलाफ।

गुरुवार को श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एशिया कप मैच वेल्लालागे के टी-20 इंटरनेशनल करियर का पांचवां मुकाबला था और मौजूदा टूर्नामेंट में पहला। उन्होंने 31 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट अगस्त 2024 में कोलंबो में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में आया था। उन्होंने 2023 एशिया कप के एक मैच में भी भारत के खिलाफ 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, जिसमें वेल्लालागे ने 17.90 की औसत से 10 विकेट लिए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इस मुकाबले में वेल्लालागे ने 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया। वह पारी का आखिरी ओवर करने आए और मोहम्मद नबी ने उनके खिलाफ पांच छक्के जड़े। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार