Sri Lanka Preliminary Squad T20 World Cup 2026: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) बोर्ड ने शुक्रवार (19 दिसंबर) को वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी प्रारम्भिक टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को सौंपी गई है, जबकि चरिथ असलंका को कप्तानी से हटाया गया है।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी प्रारम्भिक 25 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के साथ ही टीम में बड़ा नेतृत्व बदलाव देखने को मिला है। चरिथ असलंका की जगह दासुन शनाका को दोबारा कप्तान बनाया गया है। हालिया T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में असलंका के खराब फॉर्म और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने यह अहम फैसला लिया।

Advertisement

श्रीलंका का प्रदर्शन 2024 T20 वर्ल्ड कप में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था, जहां टीम सुपर-8 में भी जगह नहीं बना पाई थी। इसके बाद बोर्ड ने बड़े टूर्नामेंट से पहले अनुभव को तरजीह देने का फैसला किया। दासुन शनाका इससे पहले श्रीलंका को एशिया कप का खिताब दिला चुके हैं और 2021 व 2022 के T20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

हाल ही में पाकिस्तान में खेली गई T20 ट्राई सीरीज के दौरान भी नेतृत्व परिवर्तन के संकेत मिल चुके थे। उस दौरे पर सुरक्षा कारणों से चरिथ असलंका के स्वदेश लौटने के बाद शनाका ने कप्तानी संभाली थी। अब चयन समिति ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 और उससे पहले पाकिस्तान व इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज में भी शनाका ही टीम का नेतृत्व करेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका की प्रारम्भिक टीम:
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कमिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराच्चिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलान रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुश्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीश तीक्षणा, दुशान हेमंथा, विजयकांत वियास्कंथ और त्रवीन मैथ्यू।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार