Dismissed On 99 And 199 In Test Cricket: श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने बांग्लादेश के खिलाफ बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम के ज़हूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार (16 मई) को एक अनाचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैथ्यूज ने 397 गेंदों में 19 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 199 रन की पारी खेली।

Advertisement

स्पिनर नईम हसन की गेंद बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मैथ्यूज स्कावयर लेग पर  शाकिब अल हसन के कैच थमा बैठे और अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ने से चूक गए। मैथ्यूज दूसरे दिन 114 रनों से आगे खेलने उतरे थी।

Advertisement

मैथ्यूज टेस्ट क्रिकेट के 145 सालों के इतिहास में 99 औऱ 199 पर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। साल 2009 में भारत के खिलाफ ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में मैथ्यूज 131 गेंद पर 99 रन बनाकर आउट हो गए थे।

मुदस्सर नज़र, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मैथ्यू इलियट, सनथ जयसूर्या, स्टीव वॉ,यूनिस खान,इयान बेल, स्टीव स्मिथ, केएल राहुल, डीन एल्गर, फाफ डु प्लेसिस के बाद एंजेलो मैथ्यूज टेस्ट में 199 पर आउट होने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। 

मैथ्यूज की इस पारी के दम पर श्रीलंका ने पहली पारी में 397 रन बनाए। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 54 रन और दिनेश चांदीमल ने 66 रन की पारी खेली।  इसके जवाब में मेजबान बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गवांए 76 रन बनाए लिए हैं, और अभी भी 321 रन पीछे है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार