श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार (4 जून) को हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को 132 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। श्रीलंका के 323 रन के जवाब में अफगानिस्तान 42.1 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई है। धनंजय डी सिल्वा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को 11 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद रहमत शाह और इब्राहिम जादरान के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। फिर जादरान ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। अफगानिस्तान के आखिरी 8 विकेट सिर्फ 45 दिन के अंदर गिर गए। 

हशमतुल्लाह शाहिदी ने 62 गेंदों में 57 रन और जादरान ने 75 गेंदों में 54 रन बनाए। शाह ने 42 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। टीम के 7 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट, दुश्मंथा चमीरा ने 2, कप्तान दसुन शनाका और महीश तीक्षणा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने के अर्धशतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 323 रन का विशाल स्कोर बनाया था। मेंडिस ने 75 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाए। वहीं दो साल बाद टीम में लौटे करुणारत्ने ने 62 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इसके अलावा समरविक्रमा ने 44 रन औऱ पथुम निसंका ने 43 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी और फरीद अहमद ने 2-2 विकेट, वहीं मुजीबर उर रहमान और नूर अहमद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार