श्रीलंका ने रविवार (9 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड क्वालीफायर्स 2023 के फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड को 128 रनों से हरा दिया। श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में सभी 8 मुकाबले जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। दोनों ही टीम इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर चुकी हैं। 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड 23.3 ओवर में 105 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिलशान मदुशंका को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड को 25 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। ओपनिंग बल्लेबाज मैक्स ओडाउड ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली।

Advertisement

श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा ने 31 रन देकर 4 विकेट और दिलशान मदुसंका ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट हासिल किए।

इससे पहल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौती मिलने के बाद श्रीलंकाई टीम 47.5 ओवर में 233 रनों पर ऑलआउट हुई। श्रीलंका के लिए सहान अराचिगे ने 57 रन औऱ कुसल मेंडिस ने 43 रन की पारी खेली। वहीं चरित असलंका ने 36 रन औऱ वानिंदु हसरंगा ने 29 रन बनाए।

Also Read: Live Scorecard

नीदरलैंड के लिए लॉगन वैन बीक, रयान क्लेन, साकिब जुल्फिकार और विक्रमजित सिंह ने 2-2 विकेट औऱ आर्यन दत्त ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार