वानिंदु हसरंगा के ऑलराउंड खेल के दम पर श्रीलंका ने शनिवार (6 मार्च) को एंटीगुआ में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।  161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 18.4 ओवरों में सिर्फ 117 रनों पर ही ढेर हो गई। नाबाद 19 रन की पारी और 17 रन देकर 3 विकेट हासिल करने के लिए हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

श्रीलंका की पारी

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत शानदार रही और दनुष्का गुनाथिलका और पथम निसांका की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। गुनाथिलका ने 42 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 56 रन, वहीं निसांका ने 23 गेंद में 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा अशीन बंडारा ने 21 रन और हसरंगा ने 19 रनों का योगदान दिया। जिसकी बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए डैरेन ब्रावो ने 2 विकेट, वहीं ओबेड मैकॉय और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट चटकाया।

वेस्टइंडीज की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही 9 रन कुल स्कोर पर एविन लुईस के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मेजबान टीम संभल नहीं सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

पुछल्ले बल्लेबाज ओबेड मैकॉय ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। इसके अलावा लेंडल सिमंस ने 21 रनों का योगदान दिया। 

श्रीलंका के लिए वानिदु हसरंगा और लक्षन संदाकन ने 3-3, दुशमंथा चमीरा ने 2, गुनाथिलका और अकीला धंनजय ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार