2 मार्च,नई दिल्ली। एंजेलो मैथ्यूज की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 6 रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। श्रीलंका के 307 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए।  

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने कुसल मेंडिस (55) और धनंजय डी सिल्वा (51) के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 307 रन बनाए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेसन होल्डर ने 2, शेल्डन कॉटरेल, रोस्टन चेस और काइरोन पोलार्ड ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाले।  

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरूआत शानदार रही और शाई होप (72) और सुनील एम्ब्रिस (60) की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 18.3 ओवरों में 111 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 50 रन और कप्तान काइरोन पोलार्ड ने 49 रन की पारी खेली। अंत में फेबियन एलन ने 15 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रन की तूफानी पारी खेली। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा इसरू उदाना और वानिदु हसरंगा को 1-1 विकेट मिला। जबकि तीन खिलाड़ी रनआउट हुए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार