नई दिल्ली, 5 दिसंबर (Cricketnmore)। फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत ने श्रीलंकाई टीम को पहली पारी में 373 रनों पर ही सीमित कर दिया। भारत के पास अभी भी पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त है।

Advertisement

तीसरे दिन सोमवार को मेहमान टीम ने दिन का अंत नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों के साथ किया था। चौथे दिन भारत को उसे ऑल आउट करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी, जिसे ईशांत शर्मा ने दिन के छठे ओवर में उसकी झोली में डाला।

Advertisement

ईशांत ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल को अपना जन्मदिन बना रहे शिखर धवन के हाथों थर्डमैन पर कैच कराया। लक्षण संदाकान बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

 

मेहमान टीम की तरफ से चंडीमल ने सबसे ज्यादा 164 रन बनाए। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। चंडीमल ने तीसरे दिन का अंत 147 रनों के साथ किया था। उन्होंने चौथे दिन 130.4 ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर एक रन लेकर अपने 150 रन पूरे किए। चंडीमल ने अपनी पारी में 361 गेंदों पर 21 चौके और एक छक्का लगाया।

पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 111 रनों की पारी खेली। वह तीसरे दिन श्रीलंका के दिन के पहले और कुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए थे। मैथ्यूज और चंडीमल ने चौथे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका संकट से उबारा था। इस जोड़ी के टूटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए तीसरे दिन के आखिरी सत्र में पांच विकेट चटका कर मेहमान टीम को बैकफुट पर भेज दिया था।PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और ईशांत ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले।

 

भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। हालांकि दूसरे दिन काफी ड्रामे के बाद भारत ने अपनी पारी घोषित की थी। श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण की शिकायत करने के बाद दूसरे दिन के दूसरे सत्र में तीन बार दिन का खेल रोक दिया गया था। इससे परेशान होकर भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी।

भारत ने कप्तान विराट कोहली (243) के रिकार्ड दोहरे शतक, मुरली विजय (155), रोहित शर्मा (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर आसानी से 500 का आंकड़ा पर कर लिया था और वह विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बार-बार प्रदूषण की शिकायत के चलते खेल रोके जाने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने पारी घोषित करने का फैसला किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार