5 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व क्रिकेटर थिलन समरवीरा को श्रीलंकन टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। समरवीरा की नियुक्ति 2019 वर्ल्ड कप तक के लिए की गई है। 
साल 2013 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद समरवीरा ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उन्हें कोचिंग का काफी अनुभव है औऱ वह बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं। 

Advertisement

40 वर्षीय समरवीरा का श्रीलंकन बल्लेबाज कोच के तौर पर पहला असाइनमेंट 16 नवंबर से शुरु होने वाला भारत दौरा है। जहां श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली है। 

Advertisement

समरवीरा सोमवार रात को कोलंबो पहुचेंगे और 8 नवंबर को श्रीलंकन टीम कोलकाता के लिए रवाना होगा। जहां 12 नवंबर को वह अपना पहला वॉर्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद ईडन गार्डन में पहला टेस्ट मैच 16 नवंबर से खेला जाएगा।

समरवीरा ने श्रीलंका के लिए खेलते हुए 81 टेस्ट मैचों में 48.76 की औसत से 5462 रन और 53 वनडे में 27.80 की औसत से 862 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार