नई दिल्ली, 5 दिसंबर (Cricketnmore)। फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को एक बार फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहन कर उतरे हैं। वहीं तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने बीच मैदान पर उल्टी की।

Advertisement

चौथे दिन नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम छह ओवरों में कुल 373 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद जब भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू की तो मेहमान टीम के तकरीबन सात खिलाड़ी मास्क पहनकर मैदान पर उतरे।

इन खिलाड़ियों में कप्तान दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, सादिरा समाराविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा के नाम शामिल हैं। हालांकि विकेटकीपर निरोशन डिकेवाल के अलावा लकमल ने मास्क नहीं पहने थे।

 

लकमल ने 10वें ओवर में मैदान में वापसी की। इससे पहले लकमल छठवें ओवर में उल्टी के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

इससे पहले, दूसरे दिन के दूसरे सत्र में भी श्रीलंका के पांच से ज्यादा खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहनकर उतरे थे। हालांकि श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज ने बल्लेबाजी के दौरान मास्क नहीं पहना था। मैथ्यूज ने तीसरे दिन की पारी में दो सत्र तक बिना मास्क पहने बल्लेबाजी की थी। वहीं चंडीमल ने तीसरे दिन के अंत तक बिना मास्क पहने बल्लेबाजी की थी। चौथे दिन भी चंडीमल ने जितनी बल्लेबाजी की उस दौरान मास्क नहीं पहना था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार