Sri Lanka vs Australia: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे मैच में आज ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स अपने अभियान की शुरुआत पिछले साल की उपविजेता श्रीलंका के खिलाफ मैच से करने वाली है। ऑस्ट्रेलियन लीजेंड्स पिछले सीजन देश में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण टूर्नामेंट का केवल एक मैच खेल सकी थी। शेन वॉटसन की अगुवाई में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स अपना परचम लहराने को बेताब होगी।

Advertisement

वहीं तिलकरत्ने दिलशान पिछले सीजन की तरह इस बार भी श्रीलंका लीजेंड्स की अगुवाई करेंगे। श्रीलंका लीजेंड्स पिछले सीजन की रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ की फाइनलिस्ट थी। फाइनल में इंडिया लीजेंड्स ने उन्हें 14 रन से हराया था। उनका लक्ष्य इस सीजन में अपना पहला खिताब जीतने का होगा।

SL-L vs AU-L Pitch Report: कानपुर के ग्रीन पार्क की पिच स्पिनरों के पक्ष में रहती है। पहले मैच में हमनें ऐसा होते हुए देख भी लिया है। पेसरों के लिए यहां बहुत कम लाभ है। बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए पिच में क्वालिटी टाइम बिताना होगा। इस विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 रनों का है।

SL-L vs AU-L Dream Team: उपुल थरंगा, ब्रैड हॉज, एसेल गुनारत्ने, नाथन रियरडन, शेन वॉटसन (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान (उपकप्तान), थिसारा परेरा, ब्रेट ली, नुवान कुलशेकरा, चामिंडा वास या इशरू उडाना में से कोई एक, स्टुअर्ट क्लार्क।

Sri Lanka Legends likely playing XI: सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान (c), उपुल थरंगा (w), चमारा कपुगदेरा, चमारा सिल्वा, थिसारा परेरा, चतुरंगा डी सिल्वा, कौशल्या वीररत्ने, इसुरु उदाना, नुवान कुलशेकरा, चमिंडा वास

Australia Legends likely playing XI: शेन वॉटसन (c), कैमरन व्हाइट, कैलम फर्ग्यूसन, एलेक्स डूलन, ब्रैड हैडिन (w), ब्रैड हॉज, ब्रेट ली, नाथन रियरडन, डर्क नैनेस, जॉन हेस्टिंग्स, जेसन क्रेज़ा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार