Sri Lanka ODI Squad For Pakistan Tri-Series: श्रीलंका ने पाकिस्तान ट्राई सीरीज 2026 (Pakistan Tri-Series 2026) के लिए अपनी 16 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। ये सीरीज रविवार, 18 अक्टूबर से शुरू होगी जिसमें श्रीलंका की कैप्टेंसी कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) करेंगे। लंकाई स्क्वाड में युवा और अनुभवी दोनों ही खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Advertisement

पथुम निसांका के खेलने पर संदेह: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज़ पथुम निसांका पाकिस्तान ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंकन स्क्वाड में चुने गए हैं। हालांकि निसांका का टीम के साथ यात्रा करना उनकी मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर उन्हें पूरी तरह फिट घोषित किया जाता है, तभी वह टीम के साथ पाकिस्तान जाएंगे। वो श्रीलंका के लिए अब तक 82 वनडे में 40.15 की औसत से 3052 रन बना चुके हैं।

सचिंदु कोलंबगे और सहन अराचिगे को मिली जगह: श्रीलंका की स्क्वाड में एक तरफ जहां कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और दासुन शनाका जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को चुना गया है, वहीं दूसरी तरफ सचिंदु कोलंबगे और सहन अराचिगे जैसे नए खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।

सचिंदु कोलंबगे ने श्रीलंका के लिए सिर्फ 3 वनडे मुकाबले खेले हैं। बात करें सहन अराचिगे की तो उन्होंने 5 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने हाल ही में एशियन गेम्स में श्रीलंका टीम की लीड किया।

 

श्रीलंका ODI टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), सहन अराचिगे, दुष्मंथा चमीरा, सचिंदु कोलंबगे, अविष्का फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, जनिथ लियानगे, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, पवन रथनायके, दासुन शनाका, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे।

 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार