1 जुलाई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में दिनेश चंडीमल को शामिल करने की कोशिश में श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से बॉल टेम्परिंग मामले में कुछ राहत की मांग करेगा। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिक इन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीमल के साथ-साथ श्रीलंका आईसीसी से कोच चंडिका हाथरुसिंघा और प्रबंधक असंका गुरुसिन्हा को भी राहत देने की मांग करेगा। 

Advertisement

देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर  

खेल भावना को आहत करने के मामले में फंसे चंडीमल, चंडिका और गुरुसिन्हा के मामले की सुनवाई आईसीसी 10 जुलाई को करेगा। इसके दो दिन बाद ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। 

ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन मामले में तीनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जुलाई में खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। 

गुरुसिन्हा ने कहा, "हम आशा कर रहे हैं कि हम आईसीसी को इस मामले में मिलने वाली सजा में राहत देने के लिए मना सकते हैं। हालांकि, अपने पक्ष में सुनवाई के दौरान क्या दलील रखते हैं, इस पर भी यह निर्णय निर्भर करता है। आशा है कि हम इस मामले को संभाल पाएंगे।"

गुरुसिन्हा ने कहा, "हमने नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है। हमने हम पर लगाए आरोपों के खिलाफ अपील नहीं की। आशा है कि चंडीमल और चंडिका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम के साथ मौजूद होंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार