कोलंबो, 20 जून | श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में फिक्सिंग के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मंत्रालय की विशेष जांच इकाई इस मामले की जांच करेगी। खेल सचिव केडीएस रूवानचंद्रा ने श्रीलंकाई समाचार पत्र डेली मिरर से कहा कि मौजूदा खेलमंत्री डल्लास अलहप्पेरूमा ने 2019 में पारित 'खेलों से संबंधित अपराधों की रोकथाम अधिनियम' की धारा 16 के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए कहा है।

Advertisement

इससे पहले, श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अल्थगमागे ने आरोप लगाया था कि मुंबई में मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुकाबला फिक्स था।

Advertisement

मंत्री के इस दावे के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने उनसे सबूत पेश करने को कहा था।

दो अप्रैल, 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को भारतीय टीम ने छह विकेट से जीता था। श्रीलंका को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच में शतक जड़ने वाले जयवर्धने ने इस आरोप को बकवास करार दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "क्या चुनाव होने वाले हैं? ऐसा लग रहा है कि सर्कस शुरू हो गया है। नाम और सबूत?"

अल्थगमागे ने न्यूज फस्र्ट से कहा था, " साल 2011 में खेला गया वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स था। मैं अपने बयान पर कायम हूं। यह उस समय हुआ था जब मैं खेल मंत्री था। अपने देश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए और अधिक खुलासे नहीं करना चाहता हूं। भारत के खिलाफ उस मैच को हम जीत सकते था।"

Advertisement

उन्होंने कहा था, "मैं अपने बयान की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बहस के लिए तैयार हूं। मैं इसमें खिलाड़ियों को शामिल नहीं करूंगा लेकिन कुछ समूह जरूर इस मैच को फिक्स करने में शामिल थे।"

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में संगकारा टीम के कप्तान थे। उन्होंने कहा कि इस आरोप की तह तक पहुंचना सबसे अच्छी बात होगी।

संगकारा ने न्यूज फस्र्ट से कहा था, " तब किसी को भी अटकलें लगाने की जरूरत नहीं होगी और वे इसकी तह तक जा सकते हैं। यही कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार