नई दिल्ली, 5 दिसंबर, (Cricketnmore)। भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।

Advertisement

दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक शिखर धवन 15 और चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने इसी के साथ श्रीलंका पर अपनी बढ़त को 214 रनों तक पहुंचा दिया है। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित करने के बाद श्रीलंका की पहली पारी 373 रनों पर सीमित कर दी थी।

Advertisement

भारत ने मुरली विजय (9) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (10) के रूप में दो विकेट खोए हैं। लकमल ने भारतीय पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विजय को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे को दो बार अंपायर ने आउट दे दिया था, लेकिन वह रिव्यू के कारण बच गए। हालांकि रहाणे इन दो जीवनदानों का फायदा नहीं उठा सके और ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने प्रयास में लोंग ऑन पर लक्षण संदाकान के हाथों लपके गए।

 

श्रीलंकाई टीम के तकरीबन सात खिलाड़ी एक बार फिर चौथे दिन फील्डिंग के दौरान मास्क पहनकर उतरे। लकमल ने इसी दौरान मैदान पर उल्टी की जिसके बाद उन्होंने छठे ओवर में मैदान से बाहर जाना पड़ा, हालांकि उन्होंने 10वें ओवर में वापसी की।

मेहमान टीम ने चौथे दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों के साथ की थी। भारत को उसे ऑल आउट करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी, जिसे ईशांत शर्मा ने दिन के छठे ओवर में उसकी झोली में डाला। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

ईशांत ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल को अपना जन्मदिन मना रहे धवन के हाथों थर्डमैन पर कैच कराया।

मेहमान टीम की तरफ से चंडीमल ने सबसे ज्यादा 164 रन बनाए। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। चंडीमल ने तीसरे दिन का अंत 147 रनों के साथ किया था। चंडीमल ने अपनी पारी में 361 गेंदों पर 21 चौके और एक छक्का लगाया।

 

पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 111 रनों की पारी खेली। वह तीसरे दिन श्रीलंका के दिन के पहले और कुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए थे। मैथ्यूज और चंडीमल ने चौथे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका संकट से उबारा था। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और ईशांत ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले।

Advertisement

भारत ने कप्तान विराट कोहली (243) के रिकॉर्ड दोहरे शतक, विजय (155), रोहित शर्मा (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण की शिकायत करने के बाद दूसरे दिन के दूसरे सत्र में तीन बार दिन का खेल रोक दिया गया था। इसी से परेशान होकर भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार