कोलंबो, 19 जुलाई (CRICKETNMORE)| निशान मदुस्का (104) के बेहतरीन शतक की मदद से श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दो मैचों की युथ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन गुरूवार को भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 589 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में तीन विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की टीम भारत के स्कोर से अभी 168 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है। दिन का खेल समाप्त होने के समय नुवानिदु फर्नाडो 19 और प्रसिंदू सूर्यबांद्रा 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

Advertisement

श्रीलंका के तीनों विकेवट मोहित जांगड़ा ने लिया। श्रीलंका ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

Advertisement

इससे पहले, भारत ने अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 473 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 589 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए आयुष बदोनी ने 205 गेंदों पर 19 चौकों और चार छक्कों के सहारे सर्वाधिक 185 रन बनाए। 

 

अथर्वा ताएदे ने 160 गेंदों पर 13 चौकों की बदौलत 113, नेहाल वाधेरा 132 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 और कप्तान अनुज रावत ने 59 गेंदों पर आठ चौकों के सहारे 63 रन की पारी खेली। 

मेजबान श्रीलंका की ओर से सेनारत्ने ने 170 रन पर सर्वाधिक छह विकेट चटकाए। इसके अलावा केवी परेरा को दो जबकि एसटी मेंडिस और दुल्शन को एक-एक विकेट मिले।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार