Sri Lanka vs England Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का दूसरा मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।
गौरलतब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 में ही खेला गया था जो कि पल्लेकेले के मैदान पर ही हुआ था। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 129 रनों का टारगेट डिफेंड करके श्रीलंका को 12 रनों से धूल चटाई थी जिसमें सैम करन ने 48 गेंदों पर 58 रनों की शानदार अर्धशकतीय पारी खेली। उनके अलावा इस मुकाबले में विल जैक्स (4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट) और जैकब बेथेल (3.3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट) ने मिलकर श्रीलंका के 7 खिलाड़ियों को आउट किया था।
SL vs ENG, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 22 फरवरी 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
Pallekele International Cricket Stadium, Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का दूसरा मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 33 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 16 रन डिफेंड और 14 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 166 रन रहा है।
SL vs ENG T20 Head To Head Record
कुल - 17
श्रीलंका - 04
इंग्लैंड - 13
SL vs ENG: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
SL vs ENG: Player to Watch Out For
श्रीलंका की टीम से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और दुष्मंथा चमीरा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो फिल साल्ट, विल जैक्स और सैम करन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Sri Lanka vs England Probable Playing XI
Sri Lanka Probable Playing XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा।
England Probable Playing XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद।
Sri Lanka vs England Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का दूसरा मुकाबला श्रीलंका की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
SL vs ENG Match Prediction, T20 World Cup 2026, SL vs ENG Pitch Report, Today's Match SL vs ENG, SL vs ENG Prediction, SL vs ENG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Sri Lanka vs England
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।