ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शनिवार, 12 जून से होने वाला है जो कि इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले श्रीलंका की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, लंकाई स्क्वाड में अचानक से एक ऐसी खिलाड़ी की एंट्री हो गई है जिसने अब तक अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं किया।

Advertisement

खुद ICC ने फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि श्रीलंका की 17 साल की स्पिन गेंदबाज़ शाशिनी गिम्हानी लोअर बैक इंजरी के कारण पूरे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। श्रीलंका ने गिम्हानी की रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है और 24 साल की दाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज़ चेतना विमुक्ति को स्क्वाड में जगह दी है।

Advertisement

ध्यान दें कि चेतना के पास श्रीलंका के लिए 3 वनडे मुकाबले खेलने का अनुभव है, लेकिन उन्होंने अपने देश के लिए अब तक टी20 इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया। यानी अगर वर्ल्ड कप के मंच पर उन्हें श्रीलंका अपनी प्लेइंग इलेवन में मौका देती हैं, तो वो उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच होगा।

बात करें अगर शाशिनी गिम्हानी की तो 17 साल की ये युवा खिलाड़ी वर्ल्ड कप से बाहर होने पर काफी दुखी होगी। उन्होंने श्रीलंका के लिए 7 टी20 मैचों में 7.05 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 6 विकेट चटकाए हैं।

ये भी जान लीजिए कि श्रीलंका की टीम साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 6 और 9 जून को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ दो वॉर्म-अप मैच खेलेगी। इसके बाद वो 12 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में उतरेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका महिला टीम की पूरी स्क्वाड: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, निलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका दस्सानायका, निमाशा मदुशानी, काव्या कविंदी, माल्की मदारा, मिथाली अयोध्या, चेतना विमुक्ति।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार