हम्बानटोटा (श्रीलंका), 26 जुलाई- | तिलकरत्ने दिलशान एकदिवसीय मैचों में 10 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 11वें और श्रीलंका के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। दिलशान ने रविवार को पाकिस्तान के साथ खेले गए पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में अपनी 63 रनों की पारी के दौरान 10 हजार रनों का आंकड़ा पार किया।
Advertisement
दिलशान ने अब तक 319 मैचों में 22 शतकों और 45 अर्धशतकों की मदद से 10008 रन बनाए हैं। उनके अलावा श्रीलंका की ओर से कुमार संगकारा ने 13975, सनत जयसूर्या 13364, माहेला जयवर्धने 12381 इस क्लब में शामिल हैं।
Advertisement
एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड भारत के सचिन तेंदुलकर (18426) के नाम है। सचिन ने सबसे अधिक 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन ने सबसे अधिक 463 मैच भी खेले हैं।
(आईएएनएस)