25 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार इस सीरीज से पहले उपुल थरंगा से वनडे टीम की कप्तानी छिनी जा सकती है। सिलेक्टर्स ने उनके उत्तराधिकारी की खोज शुरु कर दी है। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जुलाई में जिम्बाब्वे के हाथों मिली करारी हार के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उपुल थरंगा को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। उनके कप्तान रहते हुए इस साल श्रीलंका को साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और भारत तीनों से क्लीन स्विप का सामना करना पड़ा। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी और भारत के खिलाफ हुई सीरीज में स्लो ओवर रेट के लिए वह दो बार सस्पेंड हो चुके हैं।   

थरंगा ने वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन कप्तानी में वह बेरंग दिखाई दिए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 22 वनडे मैचों में 47 की औसत से 860 रन बनाए, जिसमें  दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। श्रीलंका की तरफ से उन्होंने साल 2017 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं। 

टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल एक विकल्प हैं,लेकिन वह हाल ही में लिमिटेड ओवर टीम मे अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। चांदीमल साल 2015 औऱ 2016 मे श्रीलंका के बेस्ट वनडे बल्लेबाज थे। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में कप्तानी करने वाले थिसारा परेरा भी इस रेस मे शामिल हैं। 

माना जा रहा है चंदिका हाथुरसिंघे जल्द ही श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बनने वाले हैं। जिसके बाद 30 नवंबर तक नए कप्तान पर कोई फैसला लिया जा सकता है। श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद भारत के खिलाफ तीन वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार