श्रीलंका ने यहां गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 381 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का अंत अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ किया है। स्टम्प तक कप्तान जोए रूट 67 और जॉनी बेयरस्टो 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

इंग्लैंड को हालांकि एक बार फिर अच्छी शुरुआत नहीं मिली। श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एमबुलडेनिया ने इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया।

Advertisement

उन्होंने पहले डॉम सिब्ले को आउट किया जो 14 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। क्रॉले, लसिथ का दूसरा शिकार बने। उन्होंने 24 गेंदों पर पांच रन बनाए। इसके बाद रूट और बेयरस्टो ने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को संभाले रखा है और 93 रन जोड़ जुके हैं। England vs Sri Lanka Scorecard

रूट ने अभी तक 77 गेंदों का सामना किया है और 10 चौके मारे हैं। बेयरस्टो 65 गेंदें खेलकर चार चौके लगा चुके हैं।

इससे पहले श्रीलंका ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 229 रनों के साथ की थी। पहले दिन एंजलो मैथ्यूज 107 और निरोशन डिकवेला 19 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

मैथ्यूज अपने खाते में तीन रन और जोड़कर आउट हो गए। जेम्स एंडरसन का शिकार बने मैथ्यूज ने 238 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 110 रन बनाए। उनके बाद रमेश मेंडिस बिना खाता खोले आउट हो गए।

Advertisement

डिकवेला को फिर दिलरुवान परेरा का साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। डिकवेला अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 92 के निजी स्कोर पर एंडरसन का शिकार बने। उनका विकेट 332 के कुल स्कोर पर गिरा। अपनी 144 गेंदों की पारी में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। इसी स्कोर पर सुंरगा लकमल आउट हो गए।

लसिथ सात रन बनाकर 364 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। परेरा को सैम कुरैन ने आउट कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। परेरा ने 170 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का लगाया।

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने छह विकेट लिए। मार्क वुड ने तीन विकेट लिए। कुरैन को एक सफलता मिली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार