टी-20 वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बीच गुरुवार को खेला जाएगा।

Advertisement

SL vs NED: Match Preview:

Advertisement

श्रीलंका के बल्लेबाज़ों के लिए टूर्नामेंट अब तक यादगार नहीं रहा है। पथुम निसानका ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 74 रन बनाए हैं। पिछले मैच में उन्होंने यूएई के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनके अलावा बाकी बल्लेबाज़ बैट के साथ अच्छा योगदान नहीं कर सके है। भानुका राजपक्षे और कुसल मेंडिस को रन बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

लंकाई टीम की गेंदबाज़ी की बात करें तो डी सिल्वा और चमीरा सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 2 मैचों में कुल 4 विकेट अपने नाम किए हैं। महेश थीक्षना और प्रमोद मदुशन ने 3-3 विकेट चटकाए हैं। लेकिन चमीरा के चोटिल होने के बाद अब टीम की टेंशन काफी बढ़ गई है।

नीदरलैंड्स  के बल्लेबाज़ों ने भी टीम को निराश किया है। मैक्स ओ'दाऊद टीम के टॉप स्कोरर हैं। ओ'दाऊद ने 2 मुकाबलों में कुल 58 रन बनाए हैं। उनके अलावा विक्रमजीत सिंह और डी लीडे के नाम दो-दो मुकाबलों में कुल 49 और 44 रन दर्ज हैं।

टीम के गेंदबाज़ों ने काफी प्रभावित किया है। डी लीडे ने 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं क्लासेन, प्रिंगल, और डी मर्वे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं। नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ी उनकी ताकत नज़र आ रही है।   

Advertisement

SL vs NED: Match Details

दिन – गुरुवार, अक्टूबर 20, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबहर 09:30 बजे
वेन्यू - कार्दिनिया पार्क, जिलॉन्ग

SL vs NED: Match Prediction

Advertisement

एशिया कप विनर श्रीलंका यूएई को हराकर नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है, ऐसे में वह फेवरेट रहेगी।

SL vs NED Head-to-Head:

कुल – 02
श्रीलंका – 02
नीदरलैंड्स - 01

Advertisement

SL vs NED: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

SL vs NED Team News:

Advertisement

श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। दनुष्का गुणाथिलका और प्रमोद मदुशन भी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

SL vs NED Probable Playing XI:

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसानका, भानुका राजपक्षे, गुणथिलका, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमार, मदुशन

Advertisement

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बेस डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

SL vs NED Fantasy XI:

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर - कुसल मेंडिस
बल्लेबाज - पथुम निसानका, भानुका राजपक्षे, मैक्स ओडोड
ऑलराउंडर- दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, बास डी लीडे
गेंदबाज - थीक्षाना, वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, लाहिरू कुमार

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार