रोस्टन चेज के शानदार अर्धशतकों की बदौलक सेंट लूसिया जॉक्स ने ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के तीसरे मुकाबले में जमैका तलावास के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम की शुरूआत खराब रही और 15 रन के कुल स्कोर पर रहकीम कॉर्नवाल (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद ओपनर आंद्रे फ्लेचर (22) और ने डेयल (17) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 25 और तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े।

Advertisement

रोस्टन चेस और नजीबउल्लाह जादरान ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। चेस ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा औऱ 42 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इसके अलावा जादरान ने 21 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत सेंट लूसिया जॉक्स ने  निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। 

जमैका के लिए मुजीब उर रहमान और वीरसैमी पोरमुल दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं आंद्रे रसेल और संदीप लामिचान ने भी एक-एक विकेट चटकाया

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार