31 मई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईसीसी वर्ल्ड कप की दो छुपी रुस्तम टीमें-पाकिस्तान और वेस्टइंडीज शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। दोनों टीमों कागजों पर कैसी भी हों, सभी जानते हैं कि अपने दिन यह दोनों टीमें किसी को भी मात देने का दम रखती हैं। इस मैच में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और आंद्रे रसेल कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं,आइए जानते हैं। 

Advertisement

1.वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अगर इस मैच में 56 रन बना लेते हैं तो वह वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले ब्रायन लारा (1225 रन) औऱ विवियन रिचर्ड्स (1013 रन) ही वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए ये कारनामा कर पाए हैं। 

 
Advertisement

2. क्रिस गेल 8 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 19000 रन पूरे कर लेंगे। 

3. गेल को वेस्टइंडीज के लिए 19000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए 63 रनों की दरकार है। उन्होंने अपने करियर में 55 रन आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के लिए खेलते हुए बनाए थे।  

4. आंद्रे रसेल वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने करने से सिर्फ 2 रन दूर हैं। अगर वो ये रन बना लेते हैं तो वेस्टइंडीज के लिए वनडे में 1000 रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार