IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। इससे पहले आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 4 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं। इस लिस्ट में हमने सिर्फ एक्टिव प्लेयर को शामिल किया है।

Advertisement

4. डेविड वॉर्नर (David Warner)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हैं। वॉर्नर ने अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में कुल 1148 रन ठोके हैं। वॉर्नर ने भारत के खिलाफ अब तक कुल 18 मुकाबलों खेले हैं जिसके दौरान वॉर्नर के बैट से 4 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी निकली है।

3. विराट कोहली (Virat Kohli)

Advertisement

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर आते हैं। विराट के बैट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक टेस्ट सीरीज में कुल 1682 रन निकले हैं। कोहली, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 20 मुकाबलों में खेले चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 48.05 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं। 

2. स्टीव स्मिथ (Steve Smith)

Advertisement

रनों का अंबार लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। स्मिथ का बल्ले भारत के खिलाफ खूब हल्ला करता है। वह अब तक इंडियन टीम के खिलाफ 14 टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं, जिसके दौरान उन्होंने 72.58 की औसत से 1742 रन ठोके हैं। इसी बीच उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

1. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)

Advertisement

भारतीय टेस्ट टीम की दीवार यानी चेतेश्वर पुजारा भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पुजारा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल 1893 रन बनाए हैं। पुजारा ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग अटैक के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक 5 शतक और 10 अर्धशतक ठोक चुके हैं। पुजारा की औसत ऑस्ट्रेलिया के सामने 54.08 की रहती है और वह येलो ऑर्मी के सामने दोहरा शतक भी ठोक चुके हैं। 

बता दें कि यह सभी आंकडे़ं साल 2010 के बाद के हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार