ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर के कप्तान एरोन फिंच शानदार खिलाड़ी हैं। एरोन फिंच ने अपनी टीम के लिए तमाम मैच जिताऊ पारी खेलीं और क्रिकेट जगत में अपना नाम बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 132 वनडे मैच में 41.86 की शानदार औसत के साथ 5232 और 88 टी-20 मैच में 34.44 की औसत और 145.43 के स्ट्राइक रेट से 2686 रन बनाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने कुछ वक्त पहले अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया था। एरोन फिंच ने अपनी ऑलटाइम इलेवन टीम में 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शामिल किया जिसमें स्टीव स्मिथ और रिकी पोंटिंग का नाम शामिल है।

Advertisement

एरोन फिंच की ऑलटाइम इलेवन में गौर करने वाली बात ये थी कि उन्होंने विश्व क्रिकेट की ऑलटाइम इलेवन चुनने की बजाए एशेज की बेस्ट ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया। इसी कारण उन्होंने अपनी टीम में 7 ऑस्ट्रेलियाई और 4 इंग्लैंड के खिलाड़ियों को जगह दी। एरोन फिंच ने अपनी टीम का कप्तान स्टीव वॉ को बनाया।

वहीं अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी एरोन फिंच ने मैथ्यू हेडन और एलिस्टर कुक को दी। एरोन फिंच की टीम में चौंकाने वाली बात ये रही कि उन्होंने केवल 3 गेंदबाजों को अपनी टीम में चुना वहीं नंबर 8 पर उन्होंने ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को जगह दी है। स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न फिंच की टीम में शामिल होने वाले 3 गेंदबाज हैं।

Aaron Finch All Time Ashes XI: मैथ्यू हेडन, एलिस्टर कुक (इंग्लैंड), रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, केविन पीटरसन (इंग्लैंड), स्टीव वॉ (कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड), स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार