India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने मंगलवार (4 मार्च) को भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में अपनी शानदार पारी से इतिहास रच दिया। 

Advertisement

स्मिथ ने 96 गेंदों में 73 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। वह मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

आईसीसी वनडे नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात पारियों में पांचवीं बार यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने सौरव गांगुली, शिवनारायण चंद्रपॉल, जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग,शेन वॉटसन औऱ विराट कोहली ने आई आईसीसी वनडे नॉकआउट मैचों में चार पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

ICC वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में स्मिथ की पारियां

65 बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, वनडे वर्ल्ड कप 2015 क्वार्टर फाइनल

105 बनाम भारत, सिडनी, वनडे वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल

Advertisement

56* बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न, वनडे वर्ल्ड कप 2015 फाइनल

85 बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, वनडे वर्ल्ड कप, 2019 सेमीफाइनल

30 बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, वनडे वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल

Advertisement

4 बनाम भारत, अहमदाबाद, वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल

73  बनाम भारत, दुबई, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल

बता दे कि आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में भारत के खिलाफ स्मिथ का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 8 मैच की 9 पारियों में 455 रन बनाए हैं। 

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार