Steve Smith Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने गुरुवार, 13 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट (AUS vs BAN 1st Test) के पहले दिन 109 गेंदों का सामना किया और 7 चौके 1 छक्का लगाकर 71 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान स्टीव वॉ (Steve Waugh) की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर 71 रन ठोककर स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 82वां अर्धशतक पूरा किया है। ये कारनामा करते ही अब वो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ की बराबरी करके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सर्वाधिक फिफ्टी प्लस की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में अब सिर्फ रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ही उनसे ऊपर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस पारी

  • रिकी पोंटिंग - 168 मैचो की 287 पारियों में 103 फिफ्टी प्लस पारी
  • एलन बॉर्डर - 156 मैचों की 265 पारियों में 90 फिफ्टी प्लस पारी
  • स्टीव स्मिथ - 124 मैचों की 221 पारियों में 82 फिफ्टी प्लस पारी
  • स्टीव वॉ - 168 मैचों की 260 पारियों में 82 फिफ्टी प्लस पारी
  • मार्क वॉ - 128 मैचों की 209 पारियों में 67 फिफ्टी प्लस पारी

मैच का हाल: डार्विन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद मैदान पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ों का कहर देखने को मिला। आलम ये रहा कि एक तरफ स्टीव स्मिथ ने 109 गेंदों पर 7 चौके 1 छक्का लगाकर 71 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाया और सभी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।

स्टीव स्मिथ के अलावा सिर्फ ट्रेविस हेड (39 गेंदों पर 22 रन) और जेक वेदराल्ड (37 गेंदों पर 23) ही 20 प्लस रन की पारी खेल सके। बात करें अगर बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की तो हसन महमूद ने 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वहीं तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार