ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए अपनी नई फ्रेंचाइजी टीम-दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 सीजन के लिए चेन्नई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Advertisement

स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहली बोली लगाई, जिसके बाद 20 लाख और बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। दिल्ली की टीम ने बीते सीजन में फाइनल खेला था।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें स्मिथ ने कहा, "इस साल मैं टीम से जुड़ने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह अच्छे खिलाड़ियों और कोचों से सजी हुई टीम है और मैं उनसे जुड़ने के लिए बेताब हूं। टीम के साथ कुछ यादें जोड़ना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम पिछले साल भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।"

आईपीएल 13 में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर कप्तान खेले थे, लेकिन नए सीजन के लिए क्लब ने उन्हें रिलीज कर संजू सैमसन को कप्तान बनाया है।

इससे पहेल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने संकेत दिया था कि आईपीएल-2021 नीलामी में कम कीमत मिलने के बाद स्मिथ चोट का हवाला देकर इस लीग से हट सकते हैं।

क्लार्क ने बिग स्पोटर्स ब्रेकफास्ट पोडकास्ट में कहा था, "मैं जानता हूं कि उनका टी-20 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, पिछला आईपीएल अच्छा नहीं रहा था, लेकिन मैं हैरान हूं कि वह किस रेट पर बिके हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा था , "लेकिन पिछले साल वह जिस कीमत पर खेल रहे थे और जिस रोल में थे ऐसे में। वह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, ऐसे में अगर भारत के लिए रवाना होने से पहले उन्हें अगर हैमस्ट्रिंग हो जाता है, तो मुझे हैरानी नहीं होगी।"

स्मिथ ने आईपीएल के 13वें सीजन में 14 मैचों में 311 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक भी थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार