रांची, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| स्टीव स्मिथ भारत में पांचवीं सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। स्मिथ यहां के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 178 रनों पर नाबाद लौटे। स्मिथ ने अपनी 361 गेंदों की पारी में 17 चौके लगाए।

Advertisement

भारत में उसी के खिलाफ पांच सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले कप्तानों में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड पहले स्थान पर हैं। लॉयड ने 1975 में मुम्बई में 242 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक का नाम आता है, जिन्होंने 2012 में कोलकाता में 190 रन बनाए थे।

Advertisement

 

तीसरे क्रम पर वेस्टइंडीज के ही एल्विन कालीचरन हैं, जिन्होंने 1978 में मुम्बई में ही 187 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के इंजमाम उल हक हैं, जिन्होंने 2005 में बेंगलुरू में 184 रनों की पारी खेली थी।

भारत में आठ सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले कप्तानों में लॉयड और कुक सबसे आगे हैं। कुक ने 2012 में ही अहमदाबाद में 176 रनों की पारी खेली थी जबकि लॉयड ने 1974 में बेंगलुरू में 163 और 1983 में कोलकाता में 161 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार