Steve Smith Record: पैट कमिंस (Pat Cummins) की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के टूर पर है जहां उन्हें शुक्रवार, 09 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (AUS vs SA Test) खेलनी है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर दो बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 11000 रन: स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के एक मैच विनर हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट लीज़ेंड में गिने जाते हैं। उनके पास डरबन टेस्ट में अपने 11,000 रन पूरे करने का सुनहरा मौका है। स्टीव स्मिथ महज़ 80 रन बनाकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अब तक 125 टेस्ट की 223 पारियों में 10920 रन बनाए हैं।
बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ दो ही दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ने 11000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का कारनामा किया है। स्टीव स्मिथ भी इसी एलीट लिस्ट में शामिल होने वाले हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन
- रिकी पोंटिंग - 168 टेस्ट की 287 पारियों 13,378 रन
- एलन बॉर्डर - 156 टेस्ट की 265 पारियों में 11,174 रन
- स्टीव वॉ - 168 मैचों की 260 पारियों में 10,927 रन
- स्टीव स्मिथ - 125 मैचों की 223 पारियों में 10,920 रन
- डेविड वॉर्नर - 112 मैचों की 205 पारियों में 8,786 रन
WTC में 5000 रन: स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 5000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। वो साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में 279 रन बनाकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। WTC में अब तक सिर्फ जो रूट ने ही ये कारनामा किया है। उन्होंने 80 टेस्ट की 147 पारियों में 6,815 रन बनाए हैं। बात करें स्टीव स्मिथ की तो उनके नाम 61 टेस्ट की 106 पारियों में 4721 रन दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टेस्ट स्क्वाड बनाम साउथ अफ्रीका: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, निक मैडिनसन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड,ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), सैम हार्पर (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मैट रेन्शॉ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, कूपर कोनोली।