India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार (22 नवंबर) के पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 7.50 बजे से शुरू होगा।  ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

स्मिथ अगर इस मैच में 89 रन बना लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्क वॉ को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे।  वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 372 मैच की 445 पारियों में 16529 रन बनाए हैं।  वहीं स्मिथ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 341 मैच की 399 पारियों में 16441 रन बना चुके हैं। 

Advertisement

इसके अलावा अगर वह शतक जड़ लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को पछाड़ देंगे। स्मिथ और वॉ फिलहाल 32-32 शतकों के साथ संयुक्त रूप इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 41 शतक के साथ रिकी पोंटिंग टॉप पर हैं। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में स्मिथ फिलहाल सातवें नंबर पर हैं, उन्होंने 19 टेस्ट की 37 पारियों में 2049 रन बनाए हैं। 102 रन बनाते ही वह इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ (2143 रन), चेतेश्वर पुजारा (2074 रन) औऱ माइकल क्लार्क (2049 रन) को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे। 

बता दें कि इस साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में स्मिथ ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका में खेले थे औऱ चार पारियों में कुल 120 रन बनाए थे। लेकिन भारत के खिलाफ वह मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरेंगे। 

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Advertisement

पैट कमिंस ( कप्तान), एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन,मिचेल मार्श, स्कॉट बोलैंड,जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, नाथन मैकस्वीनी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार