Steve Smith Record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच गुरुवार, 13 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (AUS vs BAN Test Series) का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इतिहास रचकर एक साथ स्टीव वॉ (Steve Waugh) और डेविड वॉर्नर (David Warner) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

स्टीव वॉ को पछाड़ने का मौका: स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 123 टेस्ट मैचों की 220 पारियों में 10,763 रन बना चुके हैं। वो बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 165 रन बनाते हैं, तो स्टीव वॉ को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। स्टीव वॉ के नाम 168 टेस्ट की 280 पारियों में 10,927 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग नंबर-1 हैं, जिन्होंने 13,378 टेस्ट रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • रिकी पोंटिंग - 168 टेस्ट की 287 पारियों में 13,378 रन
  • एलन बॉर्डर - 156 टेस्ट की 265 पारियों में 11,174 रन
  • स्टीव वॉ - 168 मैचों की 260 पारियों में 10,927 रन
  • स्टीव स्मिथ - 123 मैचों की 220 पारियों में 10,763 रन
  • डेविड वॉर्नर - 112 मैचों की 205 पारियों में 8,786 रन

टूटेगा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड: 37 वर्षीय स्टीव स्मिथ अपने विकेट की काफी ज्यादा वेल्यू करते हैं और टेस्ट क्रिकेट में काफी कम मौके पर छक्के लगाते हैं। हालांकि इसके बावजूद उनके पास महान डेविड वॉर्नर को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में चौथा सर्वाधिक छक्के लगाने वाला खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है।

उन्होंने अब तक 220 टेस्ट पारी में 67 छक्के लगाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में वो 3 छक्के लगाकर डेविड वॉर्नर को पछाड़ सकते हैं। इस दिग्गज क्रिकेट ने अपने टेस्ट करियर की 205 पारियों में 69 छक्के ठोके। ध्यान दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) ने मारे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • एडम गिलक्रिस्ट - 100
  • मैथ्यू हेडन - 82
  • रिकी पोंटिंग - 73
  • डेविड वॉर्नर - 69
  • स्टीव स्मिथ - 67

इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि स्टीव स्मिथ को टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाला खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ 5 शतक की जरूरत है। वो 19 टेस्ट शतक लगा चुके हैं, वहीं रिकी पोंटिंग जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोके, उनके नाम 23 शतक दर्ज हैं।

इतना ही नहीं, वो 18 कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी भी बनने वाले हैं। उन्होंने 472 पारियों में 346 कैच लिए हैं। इस लिस्ट में भी नंबर-1 पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 716 पारियों में 362 कैच पकड़े। 

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

सीरीज़ का शेड्यूल:

Also Read: LIVE Cricket Score

पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, डार्विन
दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, मैके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार