DRS लेकर भी स्टीव स्मिथ नहीं बचा पाए विकेट, रिव्यू देखकर खुद रह गए दंग, देखें VIDEO

Updated: Thu, Oct 12 2023 19:53 IST
DRS लेकर भी स्टीव स्मिथ नहीं बचा पाए विकेट, रिव्यू देखकर खुद रह गए दंग, देखें VIDEO (Image Source: Google)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से एलबीडबल्यू आउट हुए उससे वो काफी हैरान थे। कागिसो रबाडा की गेंद उनके पैड पर लगी। अंपायर ने नॉट आउट दिया लेकिन डीआरएस के तहत स्मिथ को आउट दे दिया गया। स्मिथ आउट होने के बाद काफी हैरान दिखाई दिए। वहीं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े मार्नस लाबुशेन और अंपायर भी हैरान थे। 

पारी का 10वां ओवर करने आये रबाडा ने 5वीं गेंद 141 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शार्ट ऑफ लेंथ डाली। गेंद टप्पा खाने के बाद थोड़ा अंदर आयी और सीधे लेग स्टंप पर जाकर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट दिया लेकिन साउथ अफ्रीका टीम ने DRS लिया। इसके बाद साफ दिखाई दे गया की गेंद विकेट की लाइन में थी और लेग स्टंप से टकरा रही थी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। स्मिथ आउट होने के बाद काफी हैरान थे वो यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि गेंद स्टंप से टकरा रही है। स्मिथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंद में 4 चौको की मदद से 19 रन बनाकर आउट हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 311 रन का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। उन्होंने 106 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। ये उनका लगातार दूसरा शतक उनके अलावा एडेन मार्करम ने 44 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को मिले। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें