Australia vs West Indies ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्टीव स्मिथ को इस सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज लांस मॉरिस को पहली बार टीम में मौका मिला है, वहीं मार्कस स्टोइनिस को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 

 
Advertisement

नियमित कप्तान पैट कमिंस के अलावा, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है। वहीं डेविड वॉर्नर टेस्ट के साथ वनडे संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। 

Advertisement

झाय रिचर्डसन की टीम में वापसी हुई है, वह आखिरी बार 2022 में श्रीलंका दौरे पर खेले थे। इसके अलावा एरॉन हार्डी. मैट शॉर्ट और नाथन एलिस को टीम में जगह मिली है। हार्डी ने सितंबर में साउथ अफ्रीका और शॉर्ट ने वर्ल्ड कप के बाद भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। दोनों का प्रदर्शन बीबीएल में भी अच्छा रहा है। 

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 2 फरवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 4 फरवरी को सिडनी में और तीसरा वऩडे 6 फरवरी को कैनबरा में होगा। इसके बाद 9 फरवरी से टी-20 सीरीज की शुरूआत होगी। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

Also Read: Live Score

Advertisement

स्टीव स्मिथ, सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट, एडम ज़ाम्पा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार