India vs Australia: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अपनी ऑन-फील्ड हरकतों से काफी सुर्खियां बटोरीं। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान स्टीव स्मिथ के पिच से छेड़खानी करने का 30 सेंकड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही 'Born cheater' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था।

Advertisement

आरोप लगा था कि स्मिथ ने ऋषभ पंत के बैटिंग गॉर्ड मार्क को मिटाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद स्मिथ की चौतरफा आलोचना हुई वहीं कुछ क्रिकेटरों ने भी स्मिथ द्वारा की गई इस हरकत को खराब बताया। लेकिन अब इस घटना से जुड़ा एक अन्य वीडिया वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि कहानी कुछ और ही है।

Advertisement

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्मिथ के पिच पर आने से पहले ही ग्राउंड्समैन द्वारा पिच की सफाई कर दी गई थी। ऐसे में स्मिथ पंत के बैटिंग गॉर्ड मार्क को मिटा रहे हैं इस बात में कोई दम नहीं लगता क्योंकि वह पहले ही मिट चुका था। इस पूरे मामले पर स्टीव स्मिथ ने भी चुप्पी तोड़ते हुए निराशा जताई थी। 

स्मिथ का बयान: स्मिथ ने इस पूरे मामले पर बोलते हुए कहा था कि यह कुछ ऐसा है जो मैं अक्सर गेम को बेहतर करने के लिए करता हूं। मैं विज्युलाइज करता हूं कि कैसे बल्लेबाज हमारे गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं और इसी आदत की वजह से मैं सेंटर को मार्क करता हूं। यह बहुत शर्म की बात है कि इस और अन्य घटनाओं ने कल भारत द्वारा शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन पर पानी फेर दिया और लोग उसके बारे में बात ही नहीं कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार