लिस्बन, 5 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन अपनी तेज गति और अच्छे प्रदर्शन के लिए हमेशा फैन से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा काम किया है, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। स्टेन इस समय पुर्तगाल के दौरे पर हैं, जहां वह खुब आनंद ले रहे हैं। पुर्तगाल में उन्होंने एक कुत्ते को बचाया है। अपने इस करुणा के कारण अब वह फैन से बधाई बटोर रहे हैं। 

स्टेन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर कुत्ते का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "इस कुत्ते को इस कार में तीन घंटे से भी अधिक समय तक बंद कर दिया गया। कार में कोई खिड़की खुली हुई नहीं थी और न ही वहां कोई पानी था। कुत्ते की जानकारी देने के लिए मैं पुलिस स्टेशन (जो कि करीब 100 मीटर दूर था) गया। लेकिन वहां जाकर मुझे उस समय हैरानी हुई, जब पुर्तगाल पुलिस ने मुझसे कहा कि यहां कुछ भी गलत नहीं है। उनकी ओर से यह बेहद घृणास्पद था।" 

तेज गेंदबाज ने आगे लिखा, "स्थानीय पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद मैंने फेसबुक पर एनिमल रेस्क्यू पुर्तगाल (पुर्तगाल की जानवर बचाओ संस्था) से संपर्क किया और इस कुत्ते को बचाने के लिए गुहार लगाई।" 

पुर्तगाल की जानवर बचाओ संस्था ने स्टेन के अनुरोध पर जवाब देते हुए लिखा, "ओके। यह वीडियो आज का है। अब हम इस दोस्त (कुत्ते) को बचाने का प्रयास करेंगे। आपकी मदद के लिए शुक्रिया।" 


Advertisement

आईएएनएस

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार