लंदन, 18 जुलाई| पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शतकीय पारी खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा है कि हरफनमौला खिलाड़ी ने जो किया है, वह कोई और नहीं कर सकता। स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनेचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर अपने करियर का दसवां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने 356 गेंदों में 176 रन बनाए। उन्होंने साथ ही डॉम सिब्ले के साथ 260 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Advertisement

वॉन ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "इंग्लैंड का सबसे अच्छा खिलाड़ी, इंग्लैंड का सबसे अच्छा क्षेत्ररक्षक और इस समय इंग्लैंड के सबसे प्रभावी गेंदबाज ने एक बार फिर इंग्लैंड के लिए अपना बेहतरीन दिया। कुछ ऐसा नहीं हो तो तुम नहीं कर सकते।"

Advertisement

अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही स्टोक्स विश्व के पांचवें आलराउंडर बन गए हैं, जिन्होंने 10 या उससे ज्यादा शतक बनाए हैं और 150 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने पर एक विकेट पर 32 रन बना लिए हैं।

क्रैग ब्रैथवेट और अल्जारी जोसेफ क्रमश : छह और 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी इंग्लैंड से 437 रन से पीछे है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार