लंदन, 1 जुलाई| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड को लगता है कि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक कप्तान के तौर पर अच्छा काम करेंगे।

Advertisement

जोए रूट की गैरमौजूदगी में स्टोक्स को आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम की कप्तानी करनी है।

Advertisement

द गर्जियन ने क्रिस के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि वह शानदार काम करेंगे। वह जादूगर हैं, नहीं हैं क्या? वह आगे होकर टीम का नेतृत्व करते हैं। वह अपने आस-पास के लोगों के बारे में जानते हैं इसलिए मुझे लगता है कि रूट की अनुपस्थिति में वह शानदार काम कर सकते हैं।"

उनसे जब पूछा गया कि स्टोक्स किस तरह से रणनीति बनाएंगे तो कोच ने कहा, "हम इसका तरीका निकाल लेंगे। हम जानते हैं कि उनका स्वाभाव आक्रामक है, लेकिन उनके पास साथ ही अच्छा दिमाग है। मुझे लगता है कि वह जो चाहेंगे उसे लेकर खुलकर अपनी बात रखेंगे।"

कोच उनके कप्तान के तौर पर कम अनुभव को लेकर चिंतित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "वह बीते कुछ समय से रूट के दाहिने हाथ रहे हैं। मुझे पता है कि रूट कई बार उनसे सलाह लेते हैं। हम पर्दे के पीछे जितनी चर्चाएं करते हैं उनमें वो हमेशा शामिल होते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार