Stop Clock Rule ICC: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 12 दिसंबर 2023 से बारबाडोस में शुरू होने वाली तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मैच से आईसीसी इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक नियम का ट्रायल शुरू करेगी। हाल ही में आईसीसी ने अहमदाबाद में हुई मीटिंग के दौरान स्टॉप क्लॉक नियम को मंजूदी दी थी। 

Advertisement

यह ट्रॉयल दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच होने वाले 59 मैचों में चलेगा। आईसीसी ने मीडिया रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। आईसीसी ने कहा, इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल की गति को तेज़ करने के लिए यह प्रयास है। 

Advertisement

इस नियम के अनुसार गेंदबाजी टीम को एक ओवर खत्म होने के बाद 60 सेकंड के भीतर अगले ओवर की पहली गेंद डालनी होगी। अगर टीम 60 सेकंड के अंदर अगला ओवर शुरू नहीं कर पाती और एक पारी में तीसरी बार ऐसा होने पर पांच रन का जुर्माना लगाया जाएगा।

आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, “ हम इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल की गति को तेज करने के तरीकों पर लगातार विचार कर रहे हैं।”

Also Read: Live Score

इससे पहले आईशीसी ने 2022 में प्लेइंग कंडीशन में बदलाव किया था। जिसमें  अगर टीम ओवर रेट में निर्धारित समय से पीछे रहती है तो बाकी बचे ओवर में उसका एक फील्डर 30 गज के दायरे से बाहर सिर्फ 4 खिलाड़ी ही रहेंगे। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार