दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की पारियों से प्रभावित हैं। यशस्वी जायसवाल ने एजबेस्टन में 87 रन की पारी खेली, जबकि पहले दिन की समाप्ति तक कप्तान शुभमन गिल 114 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने 'एक्स' पर लिखा, "यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद से लय बना दी। वह सकारात्मक, निडर और समझदारी से आक्रामक थे। शुभमन गिल हमेशा की तरह शांत रहे। दबाव में स्थिर, डिफेंस में मजबूत और पूरी तरह कंट्रोल में। दोनों खिलाड़ियों की पारियां बेहद क्लासी रहीं। बढ़िया खेला, लड़कों!"

Advertisement

पहले दिन खेल खत्म होने पर जायसवाल ने अपने कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें बल्लेबाजी करते देखना अविश्वसनीय था।

जायसवाल ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह से गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह कमाल के हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना अविश्वसनीय है। एक कप्तान के तौर पर भी, वह कमाल के हैं। मुझे लगता है कि वह इसे लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि उन्हें टीम के लिए क्या करना है। हम जो करने जा रहे हैं, उसमें हमें पूरा भरोसा है।"

जायसवाल ने आगे कहा, "हम सभी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं, और यह विचार उस खिलाड़ी के लिए है, जो खेल को गहराई तक लेकर जाने के लिए तैयार है। हम सभी एक ही मानसिकता में हैं।"

इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने भी गिल के शानदार प्रदर्शन को सराहा है। क्रिस वोक्स ने कहा, "ऐसा लगा कि हम उन्हें एलबीडब्लू आउट करने के करीब थे, जहां उनकी गेंद थोड़ा अंदरूनी किनारा ले गई। इसके अलावा ऐसा लगा कि वह लगभग हर चीज को नियंत्रित कर रहे थे। इसका श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने बहुत अच्छा खेला। यह उनकी टीम के लिए बहुत बड़ा शतक है।"

Advertisement

बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट की बात करें, तो भारत ने पहले दिन की समाप्ति तक पांच विकेट खोकर 310 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 15 के स्कोर पर पहला झटका लग चुका था, लेकिन यहां से यशस्वी जायसवाल ने टीम को संभाला।

इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने भी गिल के शानदार प्रदर्शन को सराहा है। क्रिस वोक्स ने कहा, "ऐसा लगा कि हम उन्हें एलबीडब्लू आउट करने के करीब थे, जहां उनकी गेंद थोड़ा अंदरूनी किनारा ले गई। इसके अलावा ऐसा लगा कि वह लगभग हर चीज को नियंत्रित कर रहे थे। इसका श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने बहुत अच्छा खेला। यह उनकी टीम के लिए बहुत बड़ा शतक है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार