Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं। इस दौरान बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्कों की बरसात करते हुए फैंस का खूब मनोरंजन किया। आइए, आईपीएल इतिहास के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 800 से ज्यादा रन कूटे।
विराट कोहली: इस बल्लेबाज ने अब तक सभी 18 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेले हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में 16 मैच खेलते हुए 81.08 की औसत के साथ कुल 973 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए। कोहली एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 हैं। उन्होंने आईपीएल 2016 में 38 छक्के और 83 चौके लगाए थे।
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने साल 2008 से अब तक कुल 268 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 39.86 की औसत से 8,730 रन बनाए। कोहली सर्वाधिक 8 आईपीएल शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस लीग में उनके बल्ले से कुल 296 छक्के और 776 चौके निकले हैं।
शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल ने आईपीएल 2023 में 17 मैच खेले, जिसमें 59.33 की औसत के साथ 890 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 3 बार शतकीय पारियां खेलीं। गिल ने उस सीजन 33 छक्के और 85 चौके लगाए थे।
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने साल 2008 से अब तक कुल 268 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 39.86 की औसत से 8,730 रन बनाए। कोहली सर्वाधिक 8 आईपीएल शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस लीग में उनके बल्ले से कुल 296 छक्के और 776 चौके निकले हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में 60.57 की औसत के साथ 848 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले। आईपीएल 2016 में वॉर्नर ने 31 छक्के और 88 चौके लगाए थे।