T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। दोनों देश छठी बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे। इस दौरान 2 बार दोनों देशों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड पहली बार साल 2007 में आमने-सामने आए, जिसमें युवराज सिंह ने लगातार 6 गेंदों पर छक्के लगाते हुए तूफानी अर्धशतक लगाया। भारत ने 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 200/6 का स्कोर ही बना सकी और भारत ने 18 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2009 में इंग्लैंड ने अपनी पिछली हार का बदला लिया। लंदन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। यूसुफ पठान ने 17 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 33 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके।

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में ग्रुप-ए के इस मैच में भारत ने गौतम गंभीर (45), रोहित शर्मा (नाबाद 55) और विराट कोहली (4) की शानदार पारियों के दम पर 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 14.4 ओवरों में 80 रन पर ऑलआउट हो गई।

टी20 वर्ल्ड कप 2009 में इंग्लैंड ने अपनी पिछली हार का बदला लिया। लंदन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। यूसुफ पठान ने 17 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 33 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों देशों के बीच एक बार फिर सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें भारत ने पिछली करारी हार का बदला लेते हुए 68 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार