T20 World Cup: वेस्टइंडीज किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले देशों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। इस टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इस पारी में कुल 10 छक्के शामिल थे, जिसके साथ वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 76 छक्के पूरे किए।

Advertisement

एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले देशों की इस लिस्ट में बुल्गारिया शीर्ष पर है, जिसने साल 2025 में जिब्राल्टर और तुर्की के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में कुल 78 छक्के लगाए थे। वहीं, फिलीपींस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसने साल 2025 में इंडोनेशिया और साउथ कोरिया के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में कुल 70 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम ने साल 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 69 छक्के लगाए थे।

Advertisement

ईडन गार्डन्स में जारी इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने रोस्टन चेज के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। शाई होप 33 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद चेज ने शिमरोन हेटमायर के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। हेटमायर 25 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए।

ईडन गार्डन्स में जारी इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने रोस्टन चेज के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। शाई होप 33 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी। फिलहाल साउथ अफ्रीका के अलावा, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में अपनी जगह बना ली है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार