शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश हैं। उनका मानना है कि गिल ने युवराज सिंह से जो सीखा, वो उनके व्यवहार से झलकता है।

Advertisement

योगराज सिंह ने आईएएनएस से कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड दौरे पर बराबरी की थी। भारत के युवा खिलाड़ी अपने खेल को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। यही वजह है कि गिल की कप्तानी में भारतीय टीम आगे बढ़ रही है।"

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने युवराज सिंह से इस खेल के गुर सीखे हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा, "शुभमन गिल की खासियत है कि वह अपने सभी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं। वह उनके साथ खाना खाते हैं, कभी चाय पीते हैं, कभी उनका हालचाल पूछते हैं। उन्होंने युवराज सिंह से जो सीखा है, वही झलक उनमें नजर आ रही है। जो खिलाड़ी युवराज सिंह से क्रिकेट और जीने का अंदाज सीखेगा, वो दूसरों से अलग खिलाड़ी बनेगा।"

विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम चार में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। योगराज सिंह महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, लेकिन उनका मानना है कि महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा, "भारतीय महिलाएं अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मुझे लगता है कि महिला खिलाड़ी, पुरुषों के साथ जितना ज्यादा क्रिकेट खेलें, खुद को और भी बेहतर बना सकती हैं। हमारी बेटियां शानदार खेल रही हैं।"

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि कप्तान गिल ने टीम के खाते में 129 रन का योगदान दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा, "भारतीय महिलाएं अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मुझे लगता है कि महिला खिलाड़ी, पुरुषों के साथ जितना ज्यादा क्रिकेट खेलें, खुद को और भी बेहतर बना सकती हैं। हमारी बेटियां शानदार खेल रही हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल और शाई होप की शतकीय पारियों के साथ 390 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारत ने 7 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार