आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें इंजरी से रिकवरी कर रहे जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। आकिब नबी से पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर के ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय सीनियर टीम की तरफ से 'लिमिटेड-ओवर्स फॉर्मेट' खेला है।
4 नवंबर 1996 को बारामूला के शीरी में स्थित एक सरकारी स्कूल टीचर के घर में जन्मे आकिब नबी बचपन में फुटबॉलर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें तेज गेंदबाजी का भी काफी शौक था। आकिब के घर से 50 किलोमीटर दूर श्रीनगर में एक मैदान था, जहां वह गेंदबाजी की प्रैक्टिस करने लगे।
बेहतरीन लाइन और लेंथ के साथ दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत रखने वाले आकिब जल्द ही जम्मू-कश्मीर के प्रमुख तेज गेंदबाज बन गए, जिन्हें 'बारामूला एक्सप्रेस' के नाम से पहचान मिली। हालांकि, करियर की शुरुआत में नबी 'रेड-बॉल' क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने 'व्हाइट-बॉल' में भी अपनी स्किल्स को निखारा।
नबी ने रणजी ट्रॉफी के दो शानदार सीजन (2024-25 और 2025-26) में कुल 104 विकेट लेकर अपनी शानदार छाप छोड़ी थी। वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 17 पारियों में 12.65 की औसत से 60 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला ऐतिहासिक रणजी खिताब जीता था। इस सीजन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।
साल 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 7 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल करने वाले नबी को आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। अपने पहले आईपीएल सीजन में नबी ने 5 मैच खेले, जिसमें कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
नबी ने रणजी ट्रॉफी के दो शानदार सीजन (2024-25 और 2025-26) में कुल 104 विकेट लेकर अपनी शानदार छाप छोड़ी थी। वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 17 पारियों में 12.65 की औसत से 60 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला ऐतिहासिक रणजी खिताब जीता था। इस सीजन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
125 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस दाएं हाथ के गेंदबाज के पास श्रीलंका के दौरे पर इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी काबिलियत को साबित करने का यह सुनहरा मौका होगा।