जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बतौर नेट बॉलर भारतीय टीम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

Advertisement

29 वर्षीय नबी रणजी ट्रॉफी सीजन के बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक थे, जिसमें उन्होंने 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि नबी को अफगानिस्तान के विरुद्ध टेस्ट टीम में चुना जाएगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ बैक-अप तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को चुना।

Advertisement

आकिब नबी 41 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 18.37 की औसत के साथ 156 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि 36 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 56 विकेट निकाले हैं। 39 टी20 मैच में आकिब 43 विकेट प्राप्त किए हैं।

'आईएएनएस' को जानकारी मिली है कि इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नेट बॉलर के तौर पर बुलाया गया है, ताकि वह न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में भारत की मदद कर सकें।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा के दौरान नबी को टीम में न चुने जाने पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था, "घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर हमेशा चर्चा होती है। जब आप भारत में टेस्ट टीम चुनते हैं, तो जरूरी नहीं कि बहुत ज्यादा तेज गेंदबाजों को ही चुनें। वह टीम में जगह बनाने के काफी करीब थे, लेकिन इस समय, हमने उन तीन गेंदबाजों को ही चुना है, जिन्हें पहले ही चुन लिया था।"

गुरनूर बरार के अलावा, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में पहली बार मौका मिला है।

Advertisement

शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे, जबकि ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को उप-कप्तानी सौंपी गई है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बरार, सुथार और दुबे भारत 'ए' टीम के नियमित सदस्य रहे हैं।

गुरनूर बरार के अलावा, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में पहली बार मौका मिला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला गया है। साल 2018 में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया ने पारी और 262 रनों से जीत दर्ज की थी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार