Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रनों से हराया। सीजन की पहली जीत दर्ज करने के बाद कप्तान ईशान किशन ने कहा कि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने मैच को एसआरएच के लिए काफी आसान बना दिया।

Advertisement

मैच के बाद ईशान किशन ने इस जीत में पूरी टीम का अहम योगदान बताया। उन्होंने कहा, "हर किसी के प्रयासों से मैं खुश था। मुझे नहीं लगता कि पिच बहुत अच्छी थी। हेड और अभिषेक ने हमारे लिए खेल आसान बना दिया। यह पूरी तरह से टीम का प्रयास था। हमारी योजना विकेट लेने की थी। हर्ष ने बस वह गेंद डाली और हम खुशकिस्मत रहे कि हमें वह विकेट मिल गया। हर्ष अपनी घरेलू टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं शिवांग के बारे में बात करना चाहूंगा, उन्होंने असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने बड़े हौसले के साथ गेंदबाजी की। शिवांग ने हमारे लिए अपना काम बखूबी किया।"

Advertisement

जीत के बावजूद ईशान किशन ने कहा कि टीम को आने वाले मुकाबलों के लिए अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, "फील्डिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें एक टीम के तौर पर काम करने की जरूरत है। 10-20 रनों से बहुत बड़ा फर्क पड़ जाता है।" बल्ले से 39 रनों की दमदार पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगाए। टीम की ओर से हेनरिक क्लासन ने 52, अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 161 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम की तरफ से सर्वाधिक 52 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए।

जीत के बावजूद ईशान किशन ने कहा कि टीम को आने वाले मुकाबलों के लिए अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, "फील्डिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें एक टीम के तौर पर काम करने की जरूरत है। 10-20 रनों से बहुत बड़ा फर्क पड़ जाता है।" बल्ले से 39 रनों की दमदार पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी पारी में पिच के मिजाज को लेकर रहाणे ने कहा, "दूसरी पारी में मुझे लगा कि गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी। पहली पारी के मुकाबले धीमी गेंदें ज्यादा ग्रिप कर रही थीं। हमें लगा था कि विकेट बेहतर होगा, लेकिन वह और धीमा हो गया। हालांकि, मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं। एसआरएच ने धीमी गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया और उन्होंने जिन एंगल्स का इस्तेमाल किया, वे वाकई बहुत अच्छे थे। घरेलू मैच जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए हमें वापस बैठकर अपनी टीम कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना होगा कि क्या हमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत है। बस एक बुरा दिन था।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार