Glenn McGrath: ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और ब्रिसबेन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट में मौका नहीं दिया था। एडिलेड टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस ने लियोन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी। मौके का फायदा उठाते हुए लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिकॉर्ड टूटने के बाद मैकग्रा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

ग्लेन मैकग्रा के टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नाथन लियोन को 2 विकेटों की जरूरत थी। एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन ओली पोप और बेन डकेट का विकेट लेकर मैकग्रा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

ग्लेन मैकग्रा कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे। अपना रिकॉर्ड टूटता देख उन्होंने चेहरे पर गुस्सा लाते हुए पास में रखी कुर्सी उन्होंने अपने सर पर उठा ली। हालांकि ये मजाक में था, लेकिन उनकी ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया पर मैकग्रा की कुर्सी उठाने वाली मजेदार वीडियो शेयर की है।

नाथन लियोन अब टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। अपना 141वां टेस्ट खेल रहे लियोन अब तक 564 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान एक पारी में 5 विकेट लेने की करिश्माई उपलब्धि वे 24 बार हासिल कर चुके हैं।

मैकग्रा तीसरे स्थान पर चले गए हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 1993 से 2007 के बीच 124 टेस्ट में 563 विकेट लिए थे। 24 रन देकर 8 विकेट एक पारी में मैकग्रा का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने 29 बार हासिल की है।

नाथन लियोन अब टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। अपना 141वां टेस्ट खेल रहे लियोन अब तक 564 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान एक पारी में 5 विकेट लेने की करिश्माई उपलब्धि वे 24 बार हासिल कर चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एडिलेड टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के 371 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट 213 रन पर गंवा दिए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार